राजनगर पुलिस को 24 घंटे मे मिली बड़ी सफलता, चोरी हुई हाइवा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Rajnagar राजनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी हुए हाइवा वाहन को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 6 जून 2025 की रात को बड़ा बाना कैंप के पास से हाइवा वाहन संख्या JH05Z4081 की चोरी हो गई थी। इस मामले में आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी दीनबंधु हेंब्रम ने राजनगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सहयोग से चोरी गए हाइवा को बरामद करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में विशाल सिंह और सुमन कुमार मंडल शामिल हैं, जो बिहार के निवासी हैं। दोनों ने पुलिस के समक्ष चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसपी ने पुलिस टीम की इस सफलता पर बधाई दी है। जांच और छापामारी अभियान में एसडीपीओ सरायकेला, इंस्पेक्टर सरायकेला, थाना प्रभारी राजनगर और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
March 7, 2026 6: 54 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
