खरसावां-कुचाई में हांड़ कंपा ठंड से ठिठुरा जनजीवन,
घरों में दुबके लोग, लोग अलाव ताप कर ठंड से पा रहे राहत,
न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री पर पहुचा,
Kharsawan
खरसावां-कुचाई में हांड़ कंपा ठंड ने ठिठुराना शुरू कर दिया। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्द हवाओं से ठिठुरन और बढ गया है। गुरूवार को खरसावां-कुचाई का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। जो देर रात 13 डिग्री सेल्सियस घटकर 9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तेज हवा व ठंड से लोग घरों में ही दुबके रहे। गलन भरी ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा. लोग अलाव ताप कर ठंड से राहत पायी। हड्डियां गलाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। लोग जंगह-जगह चौक-चौहारों में लोग अपनी-अपनी दुकानों से बेकार हुए कार्टून एवं प्लास्टिकों को जलाकर किसी तरह ठंड से राहत पा रहें है। खरसावां-कुचाई में ठंड का आलम यह है कि लोग घरो से बहार नही निकल रहे है। साथ ही लोग गर्म कपड़ों से लदे नजर आ रहे हैं। लेकिन हड्डियों को कंपा देनेवाली ठंडी हवाओं के आगे गर्म कपड़े भी बेअसर हो जा रहे हैं। वहीं शाम होते ही बच्चे और बूढ़े घरों में दुबक जा रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने तो सुबह की सैर भी कुछ दिनों के लिए टाल दी है।
ठंड को देख प्रशासन से अलाव जलाने की मांग
तेज पछुआ हवा व कनकनी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी फुटकर दुकानदारों, रिक्शा व ठेला चालक को हो रही है। हांड़ कंपा देने वाली ठंड से सभी लोगों की हालत खराब है। लोग अपने घरों में शाम होते ही दुबक गये। शाम होते ही शहर की दुकानों के शटर गिरने लगे। सड़कों पर इक्का दुक्का बाइक ही नजर आ रही थी। ठंड को देख प्रशासन से अलाव जलाने की मांग किया गया। जिससे निचले तबके के लोगों को ठंड में बचने में सहायता मिल सके।