तिरुलडीह में मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति
समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था संधारण के साथ शांतिपूर्ण
माहौल में मुहर्रम का त्योहार मनाने का निर्णय
ichagarh ईचागढ़ तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुकड़ू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की, जबकि संचालन तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार द्वारा किया गया। बैठक में कुकड़ू अंचल पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम पर्व को लेकर ताजिया जुलूस के रूट चार्ट, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, तथा कानून-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यगण, मुहर्रम अखाड़ा कमिटी के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।
बैठक में यह भी बताया गया कि तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चैड़ा में मुहर्रम अखाड़ा का ताजिया जुलूस 06 जुलाई 2025 (रविवार) को निकाला जाएगा। इस जुलुस में चैड़ा ऊपर टोला, चैड़ा मांझी टोला और पश्चिम बंगाल के हुड़्मदा, सिरकाडीह तथा पाटाहासल का ताजिया चैड़ा मिल मैदान में शामिल होगा। इसको लेकर सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि मुहर्रम का पर्व पूर्व वर्षों की भांति सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से भी सभी से सजगता एवं सहयोग की अपेक्षा जताई गई।
मौके पर उप प्रमुख मोहम्मद एकराम, उप मुखिया लाल मोहम्मद अंसारी, ठाकुर सिंह मुंडा, तिरुलडीह के सदर असगर अली, चैड़ा के सदर मो. मेराज अंसारी, अखाड़ा कमिटी के शायेद अंसारी, अलीशार अंसारी, मजहर अंसारी, मईमुर अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
