कुचाई में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक,
आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम पर्व मनाएं-नरसिंह मुंडा
kuchai कुचाई थाना परिसर बुधवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन एवं कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा के संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई।

मौके पर सीओ सुषमा सोरेन ने प्रखंडवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। पर्व एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है। आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। वहीं थाना प्रभारी श्री मुंडा ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अफवाह फैलाने वाले को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सब आपस में मिलकर भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। इधर बैठक में बताया गया कि कुचाई में मोहर्रम पर्व नही मनाया जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, केपी सेठ सोय, राहुल दास, सत्येद्र कुम्हार, दुलाल स्ंवासी, कृष्णा सोय, डुमू गोप, सतेन्द्रर सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
