खरसावां मॉडल स्कूल में मातृ-पितृ एवं गुरु पूजन कार्यक्रम, हमारे शास्त्र में कहा गया है कि माता-पिता एवं गुरु हमारे हितैशी हैं-अभय कुमार
Kharsawan जमशेदपुर श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन एवं शिक्षक के प्रति श्रद्धा का कार्यक्रम मॉडल स्कूल खरसावां में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक योग वेदांत के सदस्य अभय कुमार बेहेरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विधि व्यवस्था एवं संचालन की प्रक्रिया में सहयोग योग वेदांत के सदस्य मनीष चंद्र जहरी, अर्जुन उरांव और अश्विनी कुमार प्रधान ने सामूहिक रूप से एक साथ किया। मौके पर योग वेदांत के सदस्य अभय कुमार बेहरा ने कहा कि मातृ-पितृ एवं गुरु श्रद्धा-भक्ति में अपनी भारतीय संस्कृति बालकों को छोटी उम्र में ही बड़ी ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है। इसमें सरल एवं छोटे-छोटे सूत्रों द्वारा ऊंचा, कल्याणकारी ज्ञान बच्चों के हृदय में बैठाने की सुंदर व्यवस्था है। हमारी शिक्षा परंपरा में मातृदेवो भव, पितृदेवो भव,आचार्यदेवो भव जैसी पाठ सिखाए जाते हैं। हमारे शास्त्र में भी कहा गया है कि माता-पिता एवं गुरु हमारे हितैशी हैं, अतः हम उनका आदर तो करें ही, साथ ही साथ उनमें भगवान के दर्शन कर उन्हें प्रणाम करें, उनका पूजन करें। आज्ञापालन के लिए आदरभाव पर्याप्त हैं, परंतु उसमें प्रेम की मिठास लाने के लिए पूज्यभाव आवश्यक है। पूज्यभाव से आज्ञापालन बंधन रूप न बनकर पूजारूप पवित्र, रसमय एवं सहज कर्म हो जाएगा। कार्यक्रम के अंत में श्री योग वेदांत सेवा समिति को धन्यवाद देते हुए प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के जीवन में अच्छे संस्कार की बहुत आवश्यक है। हमारे देश में भी आज वृद्ध आश्रम की भी प्रचलन शुरू हुए है, क्योंकि संस्कार की कमी के कारण माता-पिता को भी घर में रखना पसंद नहीं कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिबाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो आदि का अहम योगदान दिया।
March 7, 2026 7: 57 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
