खरसावां के आकर्षिणी मंदिर और सिमला के घटी
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, प्राथमिक उपचार के बाद
गंभीर रूप से जख्मी तीन युवक एमजीएम रेफर,
kharsawan खरसावां में दो अलग-अलग घटी सड़क बाइक दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमे से एक युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान आदित्यपुर के सिंहपुर के मधुपुर निवासी धमेन्द्र महतो (25) पिता-सुरदास महतो के रूप में हुई है।
जबकि जख्मी अन्य युवको की पहचान आदित्यपुर के सिंहपुर के मधुपुर निवासी रोहित महतो (22) तथा खरसावां प्रखंड के हांसदा निवासी श्याम हेंब्रम (25) एवं मेघनाथ हेंब्रम (14) के रूप में हुई है।
दो बाइक की अलग अलग सड़क दुर्घटना गुरूवार की शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम खरसावां-उकरी मुख्य मार्ग के आकर्षिणी मंदिर के समीप से गुजर रहे एक होरो स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बाइक में सवार आदित्यपुर के सिंहपुर के मधुपुर निवासी धमेन्द्र महतो और रोहित महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। जिसमें से इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह धमेन्द्र महतो की मौत हो गई। जबकि जख्मी रोहित महतो इलाजरथ है।
इस घटना के आधे घंटे के बाद खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के सिमला गांव में दूसरी घटना घंटी। बाइक के स्कीट कर जाने से खरसावां प्रखंड के हांसदा निवासी श्याम हेंब्रम एवं मेघनाथ हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। श्याम हेंब्रम और मेघनाथ हेंब्रम के साथ बाइक से खरीदारी करने खरसावां बाजार जा रहा था। इसी दौरान शिमला गांव के समीप उनकी बाइक स्कीट कर गई। घटना में रोहित महतो एवं धर्मेंद्र महतो के सिर में गंभीर चोट आई है और पैर भी टूट गया है। वहीं श्याम हेंब्रम के चेहरे पर चोट लगने से उसका जबड़ा टूट गया है। जबकि नाबालिक मेघनाथ के जांघ की हड्डी टूट गई है। घटना के बाद दोनो जख्मी युवको को स्थानीय लोगो और पुलिस के प्रयास से सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां से चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। जिसका इलाज चल रहा है।