तिरुलडीह थाना में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई तंबाकू निषेध की शपथ
Ichagarh ईचागढ़ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को तिरुलडीह थाना परिसर में एक विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना के पुलिसकर्मियों को तंबाकू और इसके उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। शपथ के साथ-साथ, पुलिसकर्मियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे समाज में तंबाकू के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। यह कदम तंबाकू मुक्त स्वस्थ समाज की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। मौक़े पर सब इंस्पेक्टर कार्तिकेय सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर रंजीत प्रसाद आदि मौजूद थे।
