खरसावां-कुचाई में सावन की तीसरी सोमवारी को
शिव मंदिरों में पूजा के लिए भीड़ उमड़ी, ‘हर-हर महादेव’ और
‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्वालुओं ने जलाभिषेक,
kharsawan-kuchai
खरसावां-कुचाई में सावन की तीसरी सोमवारी पर विभिन्न्ा शिवालयों में भगवान शिव की धार्मिक आस्था और विश्वास पर भारी पड़ता दिखा। खरसावां के रामगढ स्थित ऐतिहासिक बडा शिव मंदिर सहित खरसावां, पदमपुर कुचाई, आमदा, बडाबाम्बों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक हेतु दिनभर उमड़ती रही। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्वालुओं ने जलाभिषेक किया।

ज्यादातर शिवभक्तों खरसावां-कुचाई के सोना नदी के विभिन्न्ा घाट, तलाब, नदी से जल भरकर सोमवार को यहां जलाभिषेक करते हैं। शिवालयों में भी तड़के प्रातः से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए भोग प्रसाद के साथ महादेव की आराधना की। साथ चहुंओर शिव शक्ति धार्मिक गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। रामगढ बडा शिव मंदिर में श्रद्धालु बेलपत्र, भांग, धतूरा, जल, दूघ आदि लेकर अपने नजदीक के शिवालय पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं द्वारा शिवोलग परजलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। तीसरी सोमवारी पर कई शिव भक्तों द्वारा पूरे दिन उपवास व्रत रखते हुए भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई। जिसमें युवती और महिलाओं की अधिक संख्या देखी गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी किया गया।
