कुचाई के जोड़ासरजम बिरहोर परिवारो के लिए
क्रियान्वयन योजनाओं की समीक्षा हेतु पहुची नीति आयोग केंद्रीय टीम,
हुए रू-ब-रू, बिरहोर को योजनाओं से जोड़ें-बीडीओ,
kuchai प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना भारत सरकार की एक पहल है। इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (पीव्हीटीजी) की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में सुधार करना है ताकि पीव्हीटीजी परिवारों का त्वरीत गति से विकास सुनिश्चित किया जा सके। इसमें सामुदायिक अधोसंरचना में सुधार के साथ सामाजिक और आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक परिवार को शासकीय योजना का लाभ मिल सके। इसी के तहत भारत सरकार नीति आयोग की एक केंद्रीय टीम बुधवार को कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोड़ासरजम बिरहोर परिवारो के लिए के क्रियान्वयन योजनाओं की समीक्षा और जायजा लेने के लिए पहुची। नीति आयोग की केंद्रीय टीम बिरहोर परिवारो से रू-ब-रू होकर वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। नीति आयोग की केंद्रीय टीम के निदेशक चंदन साहु ने बिरहोर परिवारो से मुलाकात कर उन्हे मिलने वाली योजना से संबधित जानकारी ली। संचालित योजनाओं में प्रगति का समीक्षा कर लाभुकों के साथ संवाद किया एवं सफलता की कहानी का वीडियोग्राफी भी किया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने कहा कि पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ अनुसूचित जनजाति समुदाय और बिरहोर परिवारों को सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि कुचाई के जोड़ासरजम बिरहोर टोला में 17 परिवार रहते है। जिसमें 64 बिरहोर रहते है। जिसमें से सात बिरहोर परिवार का आवास नही था। उन्हे आवास योजना से जोडा गया है। सभी बिरहोर परिवार के घरो तक जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी पहुचाया जा रहा है। एक ड्रॉप आउट बच्ची को कुचाई कस्तृरबा में नामाकंन कराया गया है। सभी के घरो में बिजली पहुचा दिया गया है। शतप्रतिशत बिरहोर को डाकिया योजना का लाभ दिया जा रहा है। सामुदायिक पट्टा, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सडक सर्पक आदि का लाभ पहुचा दिया गया है। इस दौरान नीति आयोग के निर्देशक चंदन साहु, रणधीर मिश्रा, बीडीओ साधु चरण देवगम, सहायक अभियाता गणेश महतो, कोडिनेटर पंकज कुभकार, बीना बाकिरा, मुखिया सरस्वती मिज, कनिया अभियता सुमित कवि, पियुष कमला, राम राय, बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीसीओ निर्मल लकड़ा, बीएओ लिवसून हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
March 8, 2026 8: 03 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
