साहेबगंज के रामनगर से लापता नौ वर्षीय फैजान कुचाई मे मिला, कुचाई पुलिस ने बालक को परिजनों से मिलाया,
Kuchai कुचाई थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय सरोकार का उदाहरण पेश करते हुए साहेबगंज के रामनगर से लापता नौ वर्षीय फैजान फैजान शेख को बीते शनिवार देर रात सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। साहेबगंज जिला के जामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी समिएल शेख के नौ वर्षीय पुत्र फैजान शेख के साथ रांची में रहते थे। विगत 27 जून को फैजान शेख रांची से किसी कारणवश अपने घर से भटककर कुचाई पहुंच गया था। कुचाई थाना क्षेत्र में पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे चिल्ड्स हेल्पलाइन सरायकेला खरसावां को सौंपा। इसके पश्चात पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने संयुक्त रूप से बच्चों के परिजनों को पता लगाकर संपर्क साधा और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर फैजान को उसके पिता एवं परिवार को सुरक्षित सौंप दिया। इस कार्य में कुचाई पुलिस की संवेदनशीलता और चाइल्डलाइन की त्वरित पहल की सराहना हो रही है।फैजान की परिजनों ने राहत और कृतज्ञता जताते हुए पुलिस एवं चाइल्डलाइन को धन्यवाद दिया।
