कुचाई के तोरांगडीह मे नाइट गेम क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 संपन्न, मुंडादेव इलेवन को पराजित कर तेलाईडीह इलेवन बनी विजेता, खेल के क्षेत्र मे भी कैरियर के आसीनम संभावनाएं है-राहुल दास
Kuchai कुचाई प्रखंड के तोरांगडीह मैदान में एसएससी तोरांगडीह के द्वारा आयोजित नाइट गेम क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुंडादेव इलेवन को 10 रन से पराजित कर तेलाईडीह इलेवन की टीम चैंपियन बनी।
नाइट गेम क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच में टॉस जीतकर तेलाईडीह इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में चार विकेट खोकर 72 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंडादेव ईलवन की टीम में 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 62 ही बना पाए। इस तरह 10 रनों के अंतर से तेलाईडीह इलेवन की टीम विजेता बना। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमों ने भाग लिया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित युवा समाज सेवी राहुल दास ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं क्रिकेट में अपना जौहर दिखाते हुए किया। वही क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम तेलाईडीह इलेवन को 12 हजार, उपविजेता टीम मुंडादेव ईलवन को 10 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाजी का पुरस्कार, बेस्ट खिलाड़ी, बेस्ट बॉलर, तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री दास ने खेल को खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। झारखंड के खिलाडि़यों ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आज लोग काफी जागरूक हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी फुटबॉल, क्रिकेट, तीरंदाजी, बालबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन हो रहा है। बस जरूरत है तो इन खेलों के प्रोत्साहन की ताकि हमारे बच्चे इस तरफ आकर्षित हों। इस मुख्य रूप से सुनील महतो, रोशन महतो, राज महतो, सावन महतो, लक्ष्मण महतो, करण महतो, रमेश महतो आदि उपस्थित थे।

