खरसावां के विभिन्न पंचायतों में मना राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, स्वच्छता का दिलाया संकल्प, गांव के विकास मे ग्रामीण जनताओ की भागीदारी सुनिश्चित करने का आवहान,
Kharsawan खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह, जोरडीहा, कृष्णापुर, दलाईकेला, बडाआमदा, जोजोडीह, बुरूडीह, सिमला, चिलकू, विटापुर, रिडिंग, हरिभंजा तथा खरसावां पंचायत सचिवालय में मनाया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालो के बीच प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खरसावां पंचायत में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया सुनिता तापे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ शासन की जड़ें जन-जन तक पहुँचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया है। गाँवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है। इसी व्यवस्था की महत्ता और इसके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती को प्रोत्साहित करना,
ग्रामीण विकास में पंचायतों की भूमिका को सराहना, लोगों को स्थानीय स्वशासन के महत्व के प्रति जागरूक करना, पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करना और उन्हें मार्गदर्शन देना और ग्राम पंचायतों की उपलब्धियों को साझा करना है। इस दौरान राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया सुनिता तापे, झारखंड कृषि पदाधिकारी मानिक चंद्र महतो, ग्राम प्रधान खालिद खान, पंचायत सचिव दीपक उरांव, हेमलता पात्र, संजीव मंडल, देवव्रत सिंह, आशा सोराक, सुजीता दास, रीना होनहागा, कनिता राउत, गीता सतपति, भीम बोदरा, रामकृष्ण मुंडारी, राया सोय, पहलवान पुष्टि, लखन महतो, लक्ष्मीकांत महतो, मंजू मुंडारी, बसंत हेंब्रम, रामलाल हेंब्रम, सागर लोहार, झुनु साहु, सुभाष बारिक, राधिका नापित, पार्वती नापित, जानकी देवी, कलावती बेहरा आदि उपस्थित थे।
April 24, 2025 11: 26 pm
Breaking
- खरसावां के विभिन्न पंचायतों में मना राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, स्वच्छता का दिलाया संकल्प, गांव के विकास मे ग्रामीण जनताओ की भागीदारी सुनिश्चित करने का आवहान,
- प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता के सेहत में तेजी से हो रहा सुधार, तीसरे दिन वापस लौटी उनकी चेतना,परिजनों और पत्रकारों ने ली राहत की सांस,
- कुचाई के विभिन्न पंचायतों में मना राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, हमारा पंचायत स्वच्छ, स्वस्थ, अभियान से शुरू होकर आत्मनिर्भर बुनियादी ढ़ाचा एवं सुशासित ग्राम पंचायत बनाने का संक्लप
- कुचाई मे कांग्रेस के संगठन सृजन 2025 को लेकर बैठक,संगठन सृजन का उद्देश्य कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना है-मानसिंह मुंडा,
- कुचाई मे पशुधन विकास योजना के तहत 19 लाभुकों के बीच बकरी का किया वितरण, गरीब आदिवासियों के उत्थान के लिए हेमंत सरकार कटिबंध है-मुखिया
- कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक, विकास योजनाओं का बिंदुवार की गई समीक्षा, अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश,
- खरसावां के विभिन्न पंचायतो में लगा अबुआ स्वास्थ्य कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर, अब इलाज में लाखों लाख रुपए खर्च हो जाए तो टेंशन नहीं, 15 लाख तक के इलाज का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार,
- प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ब्रेन हेमरेज का हुए शिकार, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती, अगला 24 घंटा बेहद महत्वपूर्ण,