कुचाई के दलभंगा में मुंडा मानकियो ने पारंपरिक ढंग से मनाया भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस, दी श्रद्वाजंलि, आदिवासी एक कम्युनिटी है, उसका अपना है करेक्टर-मानसिंह
Kuchai कुचाई प्रखण्ड के दलभंगा स्थित बिरसा चौक में बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा के अध्यक्ष सह सासंद प्रतिनिधि मांन सिंह मुंड़ा के द्वारा को पारंपरिक तरीके से भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं शहादत दिवस मनाई गई। इस दौरान मुंडा मानकियो ने पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना किया। साथ ही पूजा अर्चना के साथ बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नमन करते हुए श्रद्वाजंलि दी गई। मौके पर मौके श्री मुंडा ने कहा कि आदिवासी एक कम्युनिटी है। एक करेक्टर है। उसकी भाषा-संस्कृति का विकास आवश्यक है। वे अपनी अस्मियता को बचाये रखने के लिए आदिवासियों में जागरूकता जरूरी है। छोटानागपुर कास्कारी अधिनियम भगवान बिरसा मुंड़ा के आन्दोलन की देन है। उनके आदर्शो को अपनाए तभी समाज का विकास होगा। बलिदानों व शहीदों के खून से यह झारखण्ड बना है। उनका सपना पूरा करना सच्ची श्रद्वाजंलि होगी। बिरसा मुंडा झारखंड के लिए ही नही, बल्कि दुनिया के लिए इतिहास मे है। इस महापुरूष ने अपनी जान की आहुती देकर अलग झारखंड राज्य की नीभ रखी थी। भगवान बिरसा मुंड़ा को श्रद्वाजंलि देने वालों में 39 मौजा के अध्यक्ष सह सासंद प्रतिनिधि मांन सिंह मुंडा, सचिव लखीराम मुंडा गोमेयाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, सोमा मुंडा, अमृत मुंडा, समिति के कोषाध्यक्ष लखिराम मुंडा, बिरसा मुंडा प्राथमिक विद्यालय धुनाडीह -गुरगुदीरी के प्रधान अध्यापक बुद्धेश्वर मुंडा, सहायक शिक्षिका सोनामुनी मुंडा, सोमवारी नाग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 57 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
