कुचाई के सुदूरवती पहाड़ी क्षेत्र रायसिंदरी में पहली
बार लगा विधायक का जनता दरबार, समस्याओं से हुए रू-ब-रू,
विकास की योजनाएं तय करेंगे ग्रामीण-गागराई
kuchai कुचाई के सुदूरवती पहाड़ी चोटी पर स्थित रायसिंदरी में पहली बार खरसावां विधायक दशरथ गागराई का जनता दरबार लगा। विधायक ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई को अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने रायसिंदरी पहाडी के सड़क मार्ग को सुलभ बनाने, जर्जर सड़क की मरम्मति करवाने, स्वीकृत जलमीनार का कार्य पूर कराने, साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय रायसिंदरी में स्थानीय भाषा के शिक्षक की नियुक्ति, सहित सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि अब गांव के विकास की डोर ग्रामीणों के हाथों में है। अगर ग्रामीण अपने गांव का विकास चाहते है तो खुद योजना का चयन करें और गांव के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए ग्रामीणों में जागरूकता जरूरी है। ग्रामीण सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में गांव के विकास के लिए ग्रामीणों की भूमिका अहम हो गई है। अब गांव में वही योजना चयनित होकर संचालित की जाएंगी जो ग्रामसभा के माध्यम से पास होंगी। इसलिए ग्रामीण विकास में भागीदार बनें। ग्रामीण उसी योजना का चयन करें जिससे गांव का सही विकास हो सके। श्री गागराई ने कहा कि सरकार कई महत्वपूर्ण पहलें करती है, जैसे कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, आबुआ आवास आदि योजनाओं के माध्यम से, सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास करती है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ साधु चरण देवगम, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, मुन्ना सोय, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुभकार, सहायक अभियता गणेश महतो, कनिया अभियता सुमित कवि, बीपीएम राजेश तिवेद्वी, बीपीओ कुंदन वाजपाई, डॉ मोनिका माडी, दिपनाथ माझी, बीना बाकिरा, दिपनाथ माडी आदि मौजूद थे।

लाभूकों में परिसंपतियों का वितरण
कुचाई के सुदूरवती पहाड़ी क्षेत्र रायसिंदरी के जनता दरबार में लाभूको के बीच परिसंपतियों का वितरण किया गया। जिसमें वन कानून के तहत 3445.6 एकड सामुदायिक वन पट्टा, फुलो झानों आशिवार्द योजना के तहत 10 हजार, चार स्कूली बच्चियों में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्वि योजना का स्वीकृति पत्र, दो गर्भवती महिलाओ के गोदभराई, चार बच्चो का अन्नप्राशन कराया गया।

212 आवेदनों में आठ का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन
कुचाई के रायसिंदरी जनता दरबार में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए शिविर लगाकर 212 आवेदनों प्राप्त किया गया। जिसमेे से 8 आवेदनों में का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ। आवास योजना के लिए 14 आवेदन, मनरेगा का 8, पंचायती राज का 3, जेएसएलपीएस का 1, बाल बिकास परियोजना का 10, पशुपालन विभाग का 10, आपूर्ति विभाग का 26, बैंक का 10, सामाजिक सुरक्षा का 30, राजस्व विभाग का 7, निर्वाचन का 7 तथा स्वास्थ विभाग का 86 आवेदनों प्राप्त हुए है। जिसमेें से मनरेगा योजना के 8 आवदेनों का निष्पादन कर दिया गया।
