जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड कुकड़ू में लगा विधायक और
उपायुक्त का जनता दरबार, जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल
लगाकर स्थानीय ग्रामीणों को ऑन द स्पॉट पहुचाया लाभ
Kukdu सरायकेला-खरसावां जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड कुकड़ू में ईचागढ़ विधायक सविता महतो और जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह का जनता दरबार लगाकर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर स्थानीय ग्रामीणों को ऑन द स्पॉट लाभ पहुचाया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की सम्स्याओं का समाधान किया। बता दें कि कुकड़ू प्रखंड में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने बीच जिले के आलाधिकारियों को देख स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं से उपायुक्त एवं विधायक को अवगत कराया। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि नियमित रूप से इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी जरूरी समस्याएं सामने आए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं विधायक ने कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि सरकार के निर्देश पर उपयुक्त ने जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान की पहल की है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, एडीसी जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, सिविल सर्जन अजय कुमार सिन्हा, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो सहित अनुमंडल एवं प्रखंड के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। उसके बाद विधायक एवं डीसी ने कुकड़ू हाट एवं तिरुलडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया एवं संसाधनों का मुआयना कर संबंधित पदाधिकारी को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया।
March 7, 2026 7: 19 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
