द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के द्वारा मुख्यमंत्री को सौपा गया ज्ञापन, प्रेस भवन सरायकेला के सौंदर्यीकरण की मांग,
Seraikella-kharsawan द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेंन से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपकर प्रेस भवन सरायकेला के सौंदर्यीकरण की मांग। प्रेस क्लब के द्वारा मुख्यमंत्री को सौपे ज्ञापन मे कहा गया कि सरायकेला- खरसावां जिला का एकमात्र मान्यता प्राप्त निबंधित पत्रकार संगठन “द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां है। पिछले चार वर्षों से क्लब निर्विवाद रूप से जिला प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर पत्रकार हित में कार्यरत है। इस क्लब से जिले के सभी 9 प्रखंडों के 65 से भी अधिक आंचलिक पत्रकार जुड़े हैं। आपके पिछले कार्यकाल में क्लब को भवन मुहैया कराया गया है।जिसमें जरूरी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। मुख्यमंत्री से पत्रकार हित को ध्यान में रखते हुए उक्त भवन के सौंदर्यीकरण एवं उसमें जरूरी मूलभूत सुविधाओं के लिए यथासंभव आदेश निर्गत करने की मांग की गई। इसके अलावा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों को आवास की सुविधा, आंचलिक पत्रकारों को एक्रीडेशन की सुविधा एवं बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल करने की मांग की गई। इस दौरान ईचागढ़ के विधायक सविता महतो उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 58 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
