खरसावां में आवास योजनाओं की प्रगति पर बैठक,
वर्ष 2024-25 में 2722 आवास बनाने का लक्ष्य, 1304 आवास
स्वीकृत, दस दिनों के अंदर लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश,
Kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओ प्रगति पर एक समीक्षा बैठक खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में खरसावां के प्रखंड के बुरूडीह, सिमला, चिलकू, बडाआमदा दलाईकेला, कृष्णापुर, जोरडीहा, तेलाईडीह, जोजोडीह, खरसावां, हरिभंजा, रिडिंग व विटापुर पंचायतों में आवास योजना का बारी-बारी से समीक्षा किया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि खरसावां प्रखंड में विर्तिय वर्ष 2024-25 में 2722 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य है। जिसमें से कुल 1304 आवास बनानें की स्वीकृती दी गई। अगल दस दिनों के अंदर लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे संचालित आवासों को जल्द से जल्द आवास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ आवास कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा में आवास को ससमय पूर्ण कराये। जो लाभुक जान-बुझकर आवास निर्माण कार्य पूर्ण नही कर रहे है या आवास की राशि अन्य कार्य में खर्च कर निर्माण कार्य नही करा रहे है। वैसे पुरानी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक है। वे जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूर्ण करे। इस बैठक में पीएम आवास के ब्लोक कोऑर्डिनेटर लिपिका राउत सहित सहायक सेवक व स्वयंसेवक आदि उपस्थित थें।
March 7, 2026 9: 41 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
