खरसावां में वार्षिक आखान मेला की तैयारी को लेकर मां आकर्षणी पूजा समिति की बैठक, 15 जनवरी से पारंपरिक वार्षिक आखान यात्रा,
Preparations for the annual Akhan Yatra begin in Kharsawan खरसावां के आकर्षिणी मंदिर परिसर में माँ आकर्षणी पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक चिलकु पंचायत के मुखिया सविता मुंडारी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा आगामी 15 जनवरी-2025 से शुरू होगा। आकर्षिणी माता के मंदिर में चार पूजा परंम्पराओं का अयोजन होता है। जांताल पूजा सावन माह के दसवीं को आयोजित की जाती है। इस तिथि में देवी आकर्षिणी को स्नान कराया जाता है। जांताल पूजा में 112 मौजा के किसान इस पूजा में भाग लेते है। इसका उदेश्य यह है कि धान की खेती के लिए बर्षा की कमी न हो। सृष्टि के लिए की जाने वाली इस पूजा में आदिवासी युवक व युवती एक साथ नृत्य करते है। मकर संक्राति 14 जनवरी के दिन सुबह से भक्तों का तांता लगा रहता है। जबकि 15 जनवरी को आखान यात्रा में भी देवी से आशीर्वाद लेकर नव वर्ष का शुभारंभ करते है। इस दौरान वार्षिक आखन यात्रा मे आमंत्रण देने के लिए निमंत्रण कार्ड छपवाने एवं मुख्य व्यक्तियों को आमंत्रण करने का निर्णय लिया। पूजा एवं मेला परिसर की साफ सफाई करने के लिए जिम्मेदारी देने,मेला स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था करने, मंत्री और विधायकों को आमंत्रण देने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार किया गया। इस अलावे आगामी बैठक में दुकानदार और होटल मालिक से चंदा लेने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके लिए आगामी बैठक 22 दिसंबर को रखने का निर्णय लिया गया। मुख्य पुजारी के पूजा परम्परा के अनुसार बुरू मांगे के साथ पूजा अर्चना होगी। इस बैठक में मुख्य से मुखिया सविता मुंडारी, पुजारी जय सिंह सरदार, सुरेश कुमार महतो,हरिशंकर नायक, हरीपदो नायक, रामजी प्रसाद सिंहदेव, गोविंद सरदार, मोहनलाल हेंब्रम, मंगल सिंह हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 58 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
