खरसावां में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना एवं
पम्पसेट वितरण को लेकर किसान मित्र की बैठक, किसानों
को 50 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा ट्रैक्टर,
kharsawan झारखंड सरकार भी किसानों को सुविधा देगी। राज्य में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना लागू होगी। इसके तहत किसानों और स्वयं सहायता समूहों को 50 फीसदी सब्सिडी पर ट्रैक्टर और कृषि यंत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के क्रियान्वयन को लेकर खरसावां के कृर्षि तकनीकि सूचना केन्द्र में किसान मित्र की एक बैठक प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी जगबंधु महतो की अध्यक्षता में की गई। मौके पर श्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजनाएक महात्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ किसान, कृषक समूह, महिला स्वयं सहायता समूह, जल पंचायत, जलछाजन समितियां, लैंपस और अन्य कृषक संगठनों को मिलेगा। एक ट्रैक्टर और इसके साथ दो कृषि यंत्रों पर कुल 10 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। ट्रैक्टर पर अधिकतम 50 फीसदी और दोनों कृषि यंत्रों पर अधिकतम 80 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। लेकिन अधिकतम अनुदान 5 लाख रुपए मिलेगा। पैकेज में कम से कम दो कृषि यंत्र लेना अनिवार्य है। लघु व सीमांत किसानों के लिए अनुदान राशि 4 लाख रुपए होगी। उन्होने कहा कि विधायकों की अनुशंसा को जिलास्तरीय समिति प्राथमिकता देगी। प्रखंड के लक्ष्य का 50 फीसदी आवेदन स्थानीय विधायकों की अनुशंसा पर स्वीकृत किया जाएगा। ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों के वितरण में वैसे समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसके सदस्यों के पास खेती योग्य कुल 10 एकड़ से अधिक जमीन होगी। उन समूहों को भी प्राथमिकता मिलेगी। जिसके एक सदस्य के पास ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस होगा। इस योजना के अंतर्गत छोटे और सीमान्त कृषकों, स्वयं सहायता समूह, महिला सखी, कृषक समूह, लैंपस और अन्य कृषक को एक पम्प सेट दिया जाएगा। इस बैठक में योजना की अधिक से अधिक प्रचार करने और योजना का लाभ लेने की अपील की गई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी जगबंधु महतो, जनसेवक मानिक चन्द्र महतो, सांसद प्रतिनिधि बलभ्रद महतो, सुखलाल सोय, परमेश्वर महतो, सानगी हेम्ब्रम, देशबंन्णु प्रधान, रमेश तियु, धनेश्वर महतो, रातजाराम महतो, नेपाल माडी, खेत्रमोहन साहु आदि किसान मित्र उपस्थित थे।
March 7, 2026 9: 40 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
