खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के सिल्वर जुबली
एनिवर्सरी पर मैथमेटिक्स उत्सव प्रतियोगिता 10 अगस्त को,
छात्रों में गणित के प्रति रुचि जगाना उद्देश्य-डोमनिक राज
kharsawan खरसावां के तलसाही में संचालित ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल सिल्वर जुबली एनिवर्सरी पर आगामी 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से मैथमेटिक्स उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मैथमेटिक्स उत्सव प्रतियोगिता को गुप-ए और गुप-बी में बटा गया है। गुप-ए के मैथमेटिक्स उत्सव प्रतियोगिता में माध्यमिक कक्षा नौ और कक्षा दस एवं वरिष्ठ माध्यमिक में कक्षा ग्यारह और बारह वी कक्षा के छात्र-छात्राए भाग ले सकते है। इस मैथमेटिक्स उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रेजिस्ट्रेशन फ्री 20 रूपया रखा गया है। रेजिस्ट्रेशन फ्री जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त रखा गया है। कोई भी इच्छुक छात्र-छात्राए ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल खरसावां में जाकर रेजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इस मैथमेटिक्स उत्सव प्रतियोगिता के विजेता को तीन हजार व ट्रॉफी, उपविजेता को दो हजार व ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभा को एक हजार व ट्रॉफी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मैथमेटिक्स उत्सव प्रतियोगिता का प्ररिणाम 13 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा। जबकि पुरस्कार सम्मान समारोह 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) पर होगा। उक्त जानकारी खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल निर्देशक डोमनिक राज ने देते हुए कहा कि गणित प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि जगाना, उनकी समस्या-समाधान क्षमताओं को विकसित करना और उन्हें वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए तैयार करना है।
March 7, 2026 10: 28 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
