खरसावां बीडीओ ने हरिभंजा पंचायत सचिवालय का
किया निरीक्षण, मनरेगा अभिलेख, पंजी, सेवन जी रजिस्टर,
इत्यादि की जांच कर त्रुटिया निराकरण करने का निर्देश,
BDO inspected Haribhanja Panchayat Secretariat, वित्तीय वर्ष 2024-25 में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत संचालित योजनाओं का पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के लिए प्रासंगिक पत्र के माध्यम से कैलेंडर जारी किया गया था। सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बुधवार को खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने प्रखंड के हरिभंजा पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर मनरेगा अंतर्गत अभिलेख, पंजी, 7जी रजिस्टर इत्यादि की जांच की गई। साथ ही पंचायत कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि जांच के क्रम में पाई गई त्रुटियों को एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने एवं सभी अभिलेखों को समय पर पूर्ण करने करे अन्यथा पंचायत कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय करवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, बीपीओ रानो बास्के, कनिया अभियंता नीरज कुमार सिन्हा, पंचायत सेवक जगन्नाथ महतो, रोजगार सेवक दिवाकर महतो उपस्थित थे।
March 7, 2026 6: 57 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
