केंद्रीय विद्यालय सरायकेला का स्कूल टॉपर रौनक मिश्रा बनेगा आईएएस,स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत,
Seraikella केन्द्रीय विद्यालय सरायकेला का सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार वर्ष 2025 की सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के 34 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें सभी 34 परीक्षार्थी सफल हुए। केंद्रीय विद्यालय के छात्र रौनक मिश्रा 90.4 प्रतिशत अंको के साथ स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। जबकि शुभम मिश्रा 85.6 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय,अनन्य मोदक 84.2 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय,ललित चन्द्र ग्वाला 80.6 प्रतिशत अंको के साथ चतुर्थ व मिलन प्रधान 80 प्रतिशत अंको के साथ पांचवे स्थान पर रहा। स्कूल टॉपर रौनक मिश्रा ने अपने सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को देते हुए कहा वह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इसके लिए वह डीएवी विष्टूपुर से 12 वीं की पढ़ाई करेंगे. रौनक के पिता रूपेश मिश्रा शिक्षक है जबकि माता गृहणी है। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने विद्यालय के शत प्रतिशत परिणाम पर सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों की समर्पण भावना और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमारा प्रयास आगे भी छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में जारी रहेगा।
March 7, 2026 6: 51 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
