खरसावां के सिमला में शनिदेव जयंती पर पारंपरिक
तरीके से निकाली गई कलश यात्रा, भक्तो ने शिव गुरू
की पूजा-अर्जना कर सुख-समृद्धि की कामना,
kharsawan खरसावां के सिमला स्थित बाबा आश्रम में शनिदेव जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय नवग्रह शांति मेला संर्पन्न हो गई। नवग्रह शांति मेला में पारंपरिक तरीके से गाजे बाजे के साथ 40 महिला श्रद्वालुओं ने खरसावां के सिमला स्थित सिजु तलाब से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए सिमला बाबा आश्रम पहुचकर कलश की स्थापना की गई।

श्रद्वालुओं ने नवग्रहोे घट के तहत रवि समर्यत्र, चन्दग यंत्र, मंगल यत्र, बुध यंत्र, गुरू यंत्र, शुक्र यंत्र, शनि यंत्र, राहु यंत्र, केतु यंत्र का दर्शन किया। साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों वट सावित्री, शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। इस सबसे पहले पूरे विधि विधान से सत्यनारायण पूजा की गई। इसके अलावे चार से पांच हजार श्रद्वालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पहले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम मेें बाबा आश्रम मण्डारी साई स्कूल, टोकलो स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल किता के छात्र-छात्राओं ने नृत्य की भव्य प्रस्तुति ने सबको भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से सिमला पंचायत के मुखिया विशुलाल मांझी, लोकहित संस्था के सचिव अंगुर महतो, उत्तम महतो, चन्दन साहु, रंजीत पुथाल, गो उत्तम महतो, चित्रसेन महतो, नंदन साहु, कुन्ती बहन, रूपेश महतो, शिव कैवर्त, जजन महतो, केतन महतो, लखन महतो, मिश्रीलाल महतो, अजु मुर्मू, शिवानी कैवर्त, धनेवरी महतो, जगन्नथ महतो आदि ग्रामीण व श्रद्वालु उपस्थित थे।
