खरसावां के बागरायडीह मे पारंपरिक रीति रिवाज के तहत हुई जांताल पूजा, ग्रामीणों ने पूजा कर क्षेत्र के सुख,शांति खुशहाली व समृद्धि की कामना,
Kharsawan खरसावां प्रखंड के बागरायडीह गांव के जाहेर थान पर रविवार को जांताल पूजा का आयोजन किया गया. ग्रामीणों ने क्षेत्र के सुख,शांति खुशहाली व समृद्धि के लिए पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार जांताल पूजा की. ग्रामीणों ने बताया यह जांताल पूजा प्रत्येक 12 वर्षो में होता है. बागरायडीह में पूर्वजो द्वारा जांताल पूजा का आयोजन वर्षो से किया जा रहा है. यहां बागरायडीह व आसपास के दर्जनों मौजा के लोग आकर पाउड़ी मां की पूजा-अर्चना करते हैं. पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार हुई जांताल पूजा में विभिन्न मौजा के लोगों ने पूजा-अर्चना की एवं पाउड़ी मां से सुख-समृद्धि की कामना की. गांव के देउरी समरो सरदार ने जांताल पूजा कराया. जिसमे समस्त ग्रामवासी शामिल होकर क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि की कामना की.
