भारतीय रेल मंत्रालय ने नाम पर खूंटी लोकसभा सांसद
कालीचरण मुंडा को सौपा मांग पत्र, सीनी एवं महालीमुरूप रेलवे
स्टेशन के बीच घोड़ालांग में पेंसेन्जर ट्रेन हॉल्ट निर्माण की मांग,
Kharsawan
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सह समाजसेवी विनोद बिहारी कुजूर ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात कर भारत सरकार के भारतीय रेल मंत्रालय नाम पर एक मांग पत्र सौपकर सीनी एवं महालीमुरूप रेलवे स्टेशन के बीच घोड़ालांग गाँव में पेंसेन्जर ट्रेन हॉल्ट निर्माण की मांग की है। सासंद को सौपे गए मांग पत्र में कहा गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर प्रमण्डल अन्तर्गत सीनी एवं महालीमुरूप रेलवे स्टेशन के बीच में घोड़ालांग ग्राम होते हुए रेलगाडी का परिचालन होता है। जहाँ कि कुल आबादी लगभग तीन हजार है तथा उक्त ग्राम घोड़ालांग से दो किलोमीटर के अंतर्गत वॉकसाई में 1800, हातिया में 2500, कदमडीहा में 1500, दासियाडीह में 1500, लाखोडी में 2000, डॉगरडीहा में 1800, सरमाली में 2200, जोजो में 1600, विरदाडीह में 1900, केन्दुआ में 3500, गुडिया टॉड में 1000, गुराडीह गांव में 1400, नारायनडीह में 1500, रेंगुडीह में 1500, बड़ागांव में 2000, कांचनटांड में 2200, कदमबेड़ा में 1800, नारायनडीह में 2000, कोईरा में 1500, बीटाबुरू में 2100, दोलुडीह में 1500 तथा मोसोडीह में 2000 आबादी है। उपरोक्त गाँव के लोग मजदूरी के लिए प्रतिदिन आदित्यपुर गम्हारिया, चाईबासा, चक्रधपुर तथा जमशेदपुर स्थित विभिन्न कम्पनियों में काम करने के लिए आवागमन करते हैं। वे लोग रेलगाड़ी से अवागमन करने हेतु सीनी स्टेशन तथा महालीमुरूप स्टेशन जाना पड़ता है। जिसके लिए वे लोग घर से प्रतिदिन सुबह 5 बजे निकलते हैं। जबकि सीनी रेलवे स्टेशन में रेलगाड़ी ठहराव का समय 6‐30 बजे पुर्वाहन है और रात्रि में वे लोग 9‐30 बजे घर पहुँचते हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे अन्तर्गत काण्ड्रा मार्ग के मध्य कई रेलवे स्टेशन है। जिसकी दूरी 2 से 4 किलोमीटर के अंतर्गत कुंकी, सुदामडीह, भौरा, जामाडोबा, भागा, लयाबाद, नोआमुंडी, सलगा झारी तथा अदित्यपुर रेलवे स्टेशन स्थित है। इसको ध्यान में रखते हुए कहना हैं कि घोड़ालांग गाँव के आसपास विभिन्न गांवो में लगभग बीस हजार से अधिक लोग रहते है। जिनको अपने घर से रोजगार हेतु प्रतिदिन टेªनो का सहारा लेना पड़ता है। तथा उपर वर्णित समस्याओं से जुझना पडता है। ग्रामीणों के अति अवश्यक मांग को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित घोड़ालॉग पेंसेन्जर ट्रेन हॉल्ट निर्माण की मांग की है। ताकि यहाँ के ग्रामिणों का प्रतिदिन रेलमार्ग से अवागमन का समाधान हो सके।
March 7, 2026 11: 53 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
