सरायकेला में लगने वाले पारंपरिक रथ मेला का शुभारंभ,कला संस्कृति की संरक्षण करना सरकार का दायित्व,
Seraikella सरायकेला में लगने वाले पारंपरिक रथ मेला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेले का उद्घाटन फिता काट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि कला संस्कृति की संरक्षण करना सरकार का दायित्व है ,सरकार अपना दायित्व निभा रही है इसमें आम लोग अपनी सहभागिता दें। उन्होंने कहा कि मेला को संरक्षण देने में श्री जगन्नाथ मेला समिति द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है ।इसके संचालक को एवं समिति के सदस्यों को धन्यवाद। कार्यक्रम में भाजपा नेता गणेश मोहाली, श्री जगन्नाथ मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, छोटेलाल साहू ,गोविंद साहू, मनोज, सुदीप कबि आकाश अग्रवाल ,विकास चौधरी एवं अन्य उपस्थित रहे। यह मेला 10 जुलाई तक रहेगी ।इस दौरान विभिन्न प्रकार के झूले एवं मीना बाजार लगा रहेगा।
