खरसावां के विभिन्न पंचायतों में सबकी योजना सबका
विकास अभियान पर पंचायतवार हुई विशेष ग्राम सभा, वितिय वर्ष
2025-26 के लिए तैयार किया जाएगा कार्य योजनाओ
Kharsawan खरसावां प्रखंड कं अतंर्गत विभिन्न पंचायतों में सबकी योजना सबका विकास अभियान 2025-26 को लेकर पंचायतवार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। साथ ही कार्य योजना का निर्धारण किया गया। शुक्रवार को खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह, कृष्णापुर, बडाआमदा, जोजोडीह, खरसावां, विटापुर, हरिभंजा, बुरूडीह पंचायतो में संबधित मुखिया की अध्यक्षता में सबकी योजना सबका विकास को लेकर विशेष ग्राम सभा की गई। जबकि सिमला, रिडिंग, चिलकू, दलाईकेला, जोरडीहा पंचायत सचिवालयों में आगामी 21 दिसबंर को पंचायतवार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष ग्राम सभाओ के माध्यम से गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका युक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी ग्राम पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरा-भरा पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला पंचायत, समाजिक रूप से न्यायसंगत और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन वाला पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत विषय में से किसी एक या दो विषय पर वितिय वर्ष 2025-26 के लिए कार्ययोजनाओ का निर्माण किया जाएगा। इस पंचायतवार विशेष ग्राम संभाओ में मुखिया सुनिता तापे, मुखिया सीनी गागराई, मुखिया रेशमी सोय, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, मुखिया इन्द्रजीत उराव, मुखिया सिदेश्वर जोंको, पंचायत सचिव दीपक उराव, ग्राम प्रधान खालिद खान सहित विभिन्न मुखिया, पंसस, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य एवं पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 39 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
