खरसावां मे मां आकर्षिणी विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक, 15 जनवरी को होगा भंडारा, 22 जनवरी को होगा महा रक्तदान शिविर, 400 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य,
Kharsawan खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस परिसर में मां आकर्षिणी विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष सुधीर मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मकर संक्रांति के उपलक्ष में आगामी 15 जनवरी को खरसावां के आस्था और विश्वास के प्रतीक मां आकषिणी मंदिर में होने वाले आखान यात्रा पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चंदा नहीं किया जाएगा। स्वच्छा से दान कर सकते हैं। इसके लिए दान पेटी की व्यवस्था की जाएगी। वही सर्व समिति से निर्णय लिया गया आगामी 22 जनवरी 2025 को आकर्षिणी गेस्ट हाउस परिसर में महारत्न शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदाताओ के लिए यथासंभव गिफ्ट की व्यवस्था की जाएगा। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चौक चौराहा पर बैनर लगाया जाएगा। रक्तदाताओं के लिए खाना और नाश्ते का प्रबंध किया जाएगा। साथ ही शिविर में 400 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया। रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे शुरू होगी। ज्ञात हो कि पिछले आठ से दस वर्षों में समिति की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन होता आ रहा है। बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सुधीर मंडल, प्रभाकर मंडल, सुधांशु शेखर चौहान, कंचन कुमार चौहान, लखन लाल महतो, गजेंद्र नाथ चौहान, हेमंत कुमार मंडल, लक्ष्मण गांगुली, सपन कुमार मंडल, दिलीप मंडल, सुनील कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 01 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
