सीनी के युवक का गजिया में मिले शव मामले का गम्हरिया पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी को गिरफ्तार कर कर भेजा जेल,
Gamharia गम्हरिया थाना क्षेत्र के गजिया से पिछले दिनों सीनी के एक युवक का शव मिला था। इस मामले का आज गम्हरिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि बीते 15 मई को गजिया से बांसलीकोचा जाने वाले मार्ग से सीनी के मुरुप निवासी देवानंद प्रधान का शव मिला था। मामले का खुलासा करते हुए गम्हरिया पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया और मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में शरद महतो, प्रवीण प्रधान एवं विष्णु प्रधान शामिल है। पुलिस ने उन आरोपी युवकों के पास से मृतक का लूटा हुआ पैशन प्रो मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त कार और दो स्मार्टफोन बरामद किया है। इसकी जानकारी आज शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया की हत्या के पीछे का कारण आपसी दुश्मनी है। सभी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।पूछताछ के बाद सभी को न्याय की हिरासत में भेज दिया गया है।
March 7, 2026 6: 26 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
