खरसावां के पुड़िदा मे फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
नरायणबेडा एफसी को पराजित कर लुंगडीह एफसी बनी चैंपियन,
खेल को लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी-गागराई
kharsawan खरसावां प्रखंड के पुड़िदा फुटबॉल मैदान में आर एम सी पुड़िदा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न हो गई। इस पुरूष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नरायणबेडा एफसी को 1-0 से पराजित कर लुंगडीह एफसी की टीम चैंपियन बना। जबकि महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एबीसी पुरूनिया एफसी टीम को 2-1 से पराजित कर टारगेट एफसी चक्रधरपुर टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से परिचय और फुटबॉल को कीक मारकर किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस पुरूष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र कुल 24 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में चैम्पियन रहे लुंगडीह एफसी टीम को 20 हजार, उप विजेता रहे नरायणबेडा एफसी को 15 हजार, तृतीय स्थान पर रहे बोयपाई स्टार एवं चौथा स्थान पर रहे जलमिनार एफसी टीमों को 10-10 हजार रूपये देकर सम्मानित किया। जबकि महिला वर्ग के विजेता टीम टारगेट एफसी चक्रधरपुर को 7 हजारएवं उपविजेता टीम एबीसी पुरूनिया एफसी को 5 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहे सरायकेला एफसी एवं चौथा स्थान पर रहे गाडाहातु बाडाबाम्बो को 2-2 हजार रूपये देकर सम्मानित किया। इसे अलावे खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ही हमारे गांव के प्रतिभा को निखारा जा सकता है। खेल को एक लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, अर्जुन गोप, जानोमाई जामुदा, ललन तिवारी, विश्वनाथ बोयपाई, कृष्णा सिंह बोयपाई, बुधराम बोयपाई आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 6: 59 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
