खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में ध्वजारोहण कर जैक बोर्ड में सफल हुए शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक से किया सम्मानित,
Kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान जैक बोर्ड 2025 में सफल हुए शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय स्तरीय हुए विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे लिए आजादी का जश्न मनाने के साथ हम सबों के लिए एक संकल्प लेने का भी दिन है। हम अपने राज्य, देश को नई ऊंचाई तक ले जाए। इससे पूर्व बच्चों के द्वारा बुरूडीह गांव में रैली निकाली गई।
झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय प्रांगण में संगीत, भाषण और नृत्य का कार्यक्रम हुआ। जहां विद्यालय की पूर्व छात्रा ममता प्रमाणिक ने अपनी भाषण से लोगों में गर्व और उत्साह की भावना जागृत कर दी। साथ हीआयुष, दीपाली और खुशी ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति देकर सबों का मन मोह लिया। समाज सेवक हेमसागर प्रधान ने बच्चों की प्रतिभा का सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ब्रजकिशोर कुमार बेदिया ने दी। इस दौरान बुरूडीह पंचायत की मुखिया रयबारी माझी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता महतो, समाजसेवक हेमसागर प्रधान, विशेश्वर महतो, बसंती महतो आदि ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।
March 7, 2026 6: 17 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
