खरसावां अशोका इंटरनेशनल स्कूल के दसवीं के
छात्रों को दी विदाई, उनके उज्जवल भविष्य की कामना,
मेहनत, लगन व समर्पण सफलता की कुंजी-सत्यनारायण
kharsawan खरसावां में अशोका इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अशोका इंटरनेशनल स्कूल का यह 9 वां बैच है जो इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। इस विदाई समारोह का विधिवत उदघाटन विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान, प्राचार्य ओमप्रकाश गुप्ता व छात्रों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य और संगीत की भव्य प्रस्तृती देकर सभी का मन मोह लिया। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि मेहनत, लगन व समर्पण सफलता की कुंजी हैं। शिक्षार्थियों से ना केवल सफलता के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का आग्रह किया, बल्कि इस समाज, राष्ट्र, दुनिया और धरती माता को रहने के लिए एक बेहतर और सुरक्षित स्थान बनाने का भी आग्रह किया। जबकि श्री गुप्ता ने कहा कि बिना शिक्षा के जीवन लक्ष्य रहित और कठिन हो जाता है। शिक्षा के बिना किसी भी तरह की सफलता की कल्पना ही संभव नहीं है। जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का भी निर्धारण जरूरी है। क्योंकि जब तक लक्ष्य का पता नहीं होगा तब तक सफलता का पता नहीं होगा। इसलिए पहले लक्ष्य का निर्धारण करें तब सफलता के लिए प्रयास आरंभ करें। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण द्वारा केक भी काटा गया और छात्रों को टैग भी दिया गया। इस दौरान मिस्टर अशोका प्रकाश शाह, मिस अशोका रिम्मी कुमारी, मिस्टर नोटी प्रिंस शाह, मिस्टर हैंडसम हिमांशु मुंडा, मिस ब्यूटी मोनिका महतो, मिस्टर आज्ञाकारी शुभम प्रधान को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भी प्रदान किए गए और सभी ने अपने शैक्षिक यात्रा को स्मरण किया।
March 7, 2026 8: 01 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
