खरसावां ब्लोक, बीआरसी व सीएचसी में विश्व
तम्बाकू निषेध दिवस पर कर्मचारियों को दिलाया शपथ, नशा
हमारे समाज के ताना-बाना को कर देता है बर्बाद,
kharsawan खरसावां मुख्यालय, प्रखंड संसाधन केन्द्र खरसावां और सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां में राष्ट्रीय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया।

वक्ताओं ने कहा कि हर साल 31 मई को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करने, लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने, तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया जाता है। तंबाकू सेवन जीवन के लिए हानिकारक होता है। तंबाकू सेवन से भारत में प्रतिवर्ष हजारों लोग मौत के मुंह में समा जा रहे हैं। ऐसे में तंबाकू से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए लोगों को दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील किया। नशा हमारे समाज के ताना-बाना को बर्बाद कर देता है। एक व्यक्ति नशा करता है तो उसका खामियाजा उसका पूरा परिवार, समाज और देश भुगतता है। हम सभी संकल्प लें कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाएंगे। शपथ लेने के बाद आप सभी अपने परिचित को भी तंबाकू सेवन से रोकने का प्रयास कर उनके जीवन को सुखमय बनाएं। पोस्टर के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया कि तंबाकू, दोहरा में मिलाए गए केमिकल से मुख का कैंसर होने की संभावना बढ जाती है। ऐसे में इससे बचें की सलाह दी गई। इस दौरान शपथ लेने वालों में प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ शंकर सिंह, बीआरपी पंकज कुमार महतो, जमाल अंसारी, दीपक उरावं, किशोर मिश्रा, नितेश कुमार साहु, मानिक चन्द्र महतो, लेखापाल बबलु महतो, अभिषेक शुक्ला, बीआरपी राजेन्द्र गोप, डॉ नज़ीर आलम, डॉ ममता कुमारी, बीपीएम अतेश कुमार, एसटीएलएस एमडी तारिक खान, कंप्यूटर बिशु हाईबुरु, एमपीडब्ल्यू कन्हाई कुमार बारिक, एमपीडब्ल्यू रमेश कुमार गोप, फार्मासिस्ट अनिल महतो, बीटीटी देब लाल महतो, सहित अंचल, प्रखंड व स्वास्थ, शिक्षा कर्मचारी उपस्थित थे।
