कुचाई के सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को दी गई भावभीनी विदाई, सरकारी सेवा हमें लोगों की सेवा करने का अवसर देता है-बीडीओ
Kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुचाई प्रखंड के रोलाहातु एवं रूगुडीह पंचायत के सेवानिवृत्त पंचायत सचिव अशोक महतो को माला पहनकर विदाई दी। सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को विदाई देते हुए कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने कहा कि जो कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में जब भी आता है तो उसकी सेवानिवृत्ति की तिथि तय हो जाती है। सरकारी सेवा हमें लोगों की सेवा करने का अवसर देता है। अशोक महतो के साथ बहुत कम समय काम करने को मौका मिला। लेकिन यह बहुत अच्छे कर्मी और नेक दिल इंसान हैं। श्री महतो एक अच्छे कर्मी रहे। इन्होंने 30 वर्षों से अधिक का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा। इस दौरान अशोक महतो को ट्रॉली बैग, गुलदस्ता सहित अन्य भेट देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक महेंद्र लायक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार, सहायक अभियंता गणेश महतो, कनिया अभियंता सुमित कवि, आवास कोडिनेटर बिना बाकिरा, बीपीओ कुंदन बाजपेई, अनूप गागराई, विजय मुंडा सहित सभी पंचायत सेवक, सभी रोजगार सेवक सहित ब्लॉक और अंचल कर्मी उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 59 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
