जिले के पोस्टल बैलट कोषांग के शिक्षक कर्मियों को मानदेय भुगतान नही करने के कारण कर्मियों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत, न्याय की लगाई गुहार लगाई,
Saraikella kharsawan सरायकेला खरसावां जिले के पोस्टल बैलट कोषांग के शिक्षक कर्मियों को मानदेय भुगतान न करने का मामला सामने आया है। अपने साथ हुए इस भेदभाव की शिकायत करते हुए उक्त कर्मियों ने जिले के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव 2024 हेतु गठित विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त कर्मियों को एक माह का मूल वेतन भुगतान करने का आदेश था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, झारखंड के ज्ञापांक 01/निo(लो. स.)17-03/2024-2592 में उक्त आदेश का उल्लेख है। आदेश के अनुपालन के क्रम में सितंबर 2024 में ही विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों व अधिकतर गैर शिक्षक कर्मियों को एक माह के मूल वेतनमान के समतुल्य पारिश्रमिक का भुगतान कर दिया गया। शिक्षक कर्मियों की सुध नहीं ली गई। गत दिनांक 10 जनवरी 2025 को आनन -फानन में पोस्टल बैलट कोषांग के शिक्षक कर्मियों को छोड़कर शेष कर्मियों को मूल वेतन की आधी राशि प्रदान की गई। अपने साथ हुए इस सौतेले व्यवहार से उक्त शिक्षक कर्मी बेहद मर्माहत हैं। किसी को मिला पूरा, किसी को आधा और किसी के हाथ लगा शून्य।पारिश्रमिक वितरण में यह गैर बराबरी अपने आप में कई सवालों को जन्म देती है। लगभग साढ़े तीन माह की दीर्घकालीन प्रतिनियुक्ति में कई शिक्षक तो ऐसे थे जो लगभग 75 किलोमीटर की दूरी तय कर बाइक से देर रात घर वापस लौटते थे। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का हवाला देते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति निरस्त नहीं की गई। पूर्व के आवेदनों की रिसीविंग इस बात की तस्दीक करती है कि मामला उपायुक्त के संज्ञान में है। मर्यादा के दायरे में रहते हुए उक्त शिक्षक कर्मी दबी जुबान व्यवस्थागत खामियों पर रोष प्रकट करते हुए देखे गए।
March 7, 2026 11: 12 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
