जिला उपायुक्त ने खरसावां शहीद पार्क के साथ साथ
मंच, फव्वारा एवं चारदिवारी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण,
1 जनवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश,
kharsawan सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को खरसावां शहीद पार्क साथ साथ शहीद स्मारक खरसावां में ग्रामीण बिकास विशेष प्रमंडल सरायकेला के द्वारा लगभग 7 करोड, 20 लाख 64 हजार 200 रूपयें की लागत से बनने वाले मंच, फव्वारा एवं चारदिवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

साथ ही आगामी 1 जनवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त सबसे पहले खरसावां शहीद पार्क पहुचे। साथ शहीद स्माधी स्थल देखा। इसके बाद झाड़ियों में तब्दील हो चुके शहीद पार्क की वर्तमान स्थिति से रू-ब-रू होकर खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम की जानकारी ली। देखा की खरसावां शहीद पार्क परिसर में बने फेवर ब्लाॅक सड़क पर घास उगने लगी है। पार्क झाडियों में तब्दील हो चुका है। पार्क के रास्ते में झाडिया भर चुका है।

पार्क का भ्रमण कर सारी स्थिति से अवगत हुए। इसके बाद उपायुक्त ने शहीद स्मारक खरसावां में बनने वाले मंच, फव्वारा एवं चारदिवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ग्रामीण बिकास विशेष प्रमंडल सरायकेला के कार्यपालक अभियता से संपूर्ण जानकारी ली। साथ ही निर्माण कार्य को आगामी 1 जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियता ने बताया कि शहीद स्मारक खरसावां में मंच, फव्वारा एवं चारदिवारी निर्माण के साथ साथ जल निकाय और फव्वारा, बाउंड्री वाॅल और ग्रेट, कांस्य भित्रि और प्रतिमा का निर्माण, गहरे टयूबवेल, शहीद चैक का भूनिर्माण और सौदयाीकरण, लैडस्केपिंग और बागवानी आदि कार्य होगा। अंतिम में उपायुक्त खरसावां चांदनी चैक पहुचकर शहीद स्मारक देखकर कई दिशा निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, ग्रामीण बिकास विशेष प्रमंडल सरायकेला के कार्यपालक अभियता शम्भूनाथ सिंह, सहायक अभियता मनोज कैशरी, कनिया अभियता प्रशान्त कुमार भारती आदि उपस्थित थे।
