खरसावां-कुचाई के 35 कृषकों में सिल्क समग्र
योजना-2 के तहत किटपालक उपस्कर का वितरण, ग्रामीण
इलाकों में रोज़गार के अवसर पैदा करना उदेश्य,
kharsawan-kuchai खरसावां-कुचाई के 35 कृषकों में सिल्क समग्र योजना-2 के तहत किटपालक उपस्कर का वितरण किया गया। सोमवार को खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र में खरसावां के 20 कृषकों एवं कुचाई प्रखंड के 15 कृषकों के बीच किटपालक उपस्कर का वितरण किया। कृषकों में किटपालक उपस्कर का वितरण खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, कुचाई के उप प्रमुख सुखदेव सरदार और खरसावां अग्र परियोजना पदाधिकारी नितीश कुमार के द्वारा किया गया। किसानों में एक नायलॉन नेट, दो सिकेचर, एक लाटर सोडियम हाईपो क्लोीरईट, 6 किलो ब्लीचिंग पाउडर, 60 किलो चूना, एक पीस गटोर स्प्रेयर व 9 पीस लाईफबॉय साबुन दिया गया। यह केन्द्रीय प्रयोजित योजना है। जिसमें भारत सरकार का योगदान 80 प्रतिशत, राज्य सरकार का योगदान 10 प्रतिशत तथा किसानो का योगदान 10 प्रतिशत है। लाभूक अपने योगदान के रूप में बास का उपयोग स्वंय करेगे। मौके पर श्री जामुदा ने कहा कि सिल्क समग्र योजना-2 रेशम उद्योग के विकास के लिए एकीकृत योजना है। इसका मकसद, ग्रामीण इलाकों में रोज़गार के अवसर पैदा करना है। इसके अलावा, कच्चे रेशम की गुणवत्ता, उत्पादकता, और उत्पादन में सुधार करना भी इसका मकसद है। जबकि श्री सरदार ने कहा कि यह योजना किसानों और रेशम उत्पादकों को रेशम की उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करने के लिए आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान करती है। यह योजना किसानों के लिए बाजार संपर्क की सुविधा प्रदान करती है। जिससे उन्हें अपने रेशम के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिल सके। वही पीपीओ नितीश कुमार ने कहा कि खरसावां में 4 लाख कोकून के संरक्षण का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इस बार 5 लाख कोकून का संरक्षण किया गया है। इससे बीस हजार बुनियादी बीज का अधिक उत्पादन होगा। जिसमें 40 से अधिक समूहो को बीज उपलब्ध कराया जा सकेगे। इससे 8 से 10 मेट्रिक टन उत्पादन बढेगा। उन्होने कहा कि विर्तीय वर्ष 2024-25 को खरसावां-कुचाई क्षेत्र से 130 मेट्रिक टन कोकून का उत्पादन हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, कुचाई के उप प्रमुख सुखदेव सरदार पीपीओ नितीश कुमार, रामरतन महतो, दिपु कुमार, निरज सिंह, रजनीश कुमार, राम पाडिया, राजकिशोर महतो सहित खरसावां-कुचाई के किसान उपस्थित थे।
March 7, 2026 6: 23 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
