खरसावां के रिडिंग में शतप्रतिशत अनुदान पर 15 अनुसूचित
जाति समूहों में मिनी राइस मिल मशीनों का वितरण, स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मशीन लाभदायक-हबील
Kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत के रीडिंग पंचायत के कुडीयासाई गांव मे स्टारलाइट, इंटरनेशनल चेरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में आदिवासी हो समाज महासभा एवं अपना अधिकार संगठन सरायकेला खरसावां के सहयोग से आयोजित अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव को चयनित कर झारखंड राज्य सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के द्वारा 150 लाभूकों के 15 अनुसूचित जाति समूहों में मिनी राइस मिल मशीनों का शतप्रतिशत अनुदान पर किया गया।

अंबेडकर अनुसूचित जाति उन्नत ग्राम योजना के अन्तर्गत खरसावां अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव रिडिंग पंचायत गांवो के झारखंड राज्य सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के द्वारा चयनित स्टारलाइट इंटरनेशनल चौरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में सीबीआई रांची के स्वय सेवा निवृत अवर पुलिस अधीक्षक सह खूंटी तोरपा के समाजसेवी हबील हेमरोम के द्वारा चयनित 150 लाभूकों के 15 अनुसूचित जाति समूहों में मिनी राइस मिल मशीनों का वितरण किया गया। मौके पर श्री हेमरोम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। इससे लाभुक अपने धान कूट सकेंगे और दूसरों का धान कूटकर आजीविका भी चला सकेंगे। अब ग्रामीणों को धान कूटने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह मशीन तीन किलोवाट की है। जिसे बिजली या जनरेटर से चलाया जा सकता है। उन्होने कहा कि ये मशीनें राज्य सरकार के सौजन्य से दी गयी है। इन्हें जरूरतमंद लोगों की बचत, सुविधा एवं आर्थिक जीवीकोपार्जन के लिए दिया जा रहा है। प्रत्येक दस परिवारों के बीच दो दो मशीन का वितरण किया गया। श्री हेमरोम ने बताया कि तोरपा में पूर्व में भी एक निशुल्क कानूनी सहायता केंद्र किया गया है। कार्यक्रम का संचालन हो समाज महासभा के उपाध्यक्ष मनोज सोय ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से विपिन उरांव, अनिल सुरेन, वीर सिंह सिजुई, सालेन सोय, नागेन सोय, डबुआ सोय, महेश मिंज, राजकुमार पींगुआ, रेंगो पुरती, रानी कालूंडीया, डॉक्टर बांकिरा आदि उपस्थित थे।
