खरसावां में अनुदान पर 15 लाभूकों में बकरी
और 50 लाभूकों में बतख चुजा का वितरण, बकरी और
बतख पालन रोजगार का बेहतर विकल्प है-प्रमुख
kharsawam मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शुक्रवार को खरसावां प्रखंड मुख्यालय में 15 लाभुकों के बीच अनुदान पर बकरी और 50 लाभूकों में बŸाख चुजा का वितरण किया गया। बकरी और बतख वितरण खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिप कालीचरण बानरा ने संयुक्त रूप से किया। झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत खरसावां में पांच लाभूको को 90 प्रतिशत अनुदान पर एवं 10 लाभूको को 75 प्रतिशत अनुदान पर एक-एक बकरा और चार-चार बकरी का वितरण किया। वैष्णवी एंटरप्राइज रांची के द्वारा अनुदान पर बकरी प्राप्त करने वाले लाभूकों में सुमित्रा सरदार, रामधनी मुंडा, बंसती पुष्टि, सोहलाल महतो, सीताराम महतो, सीनी कुई, सिरका गागराई, बेलो तियु, जेके तियु, लाल तियु, विरेन्द्र तियु, अजित प्रधान, राधुश्याम महतो, सूरजो प्रधान, शम्मा परवीन शामिल है। जबकि 50 लाभूकों को 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर प्रत्येक लाभूक को 15 बतख चुजा का वितरण किया गया। मौक पर श्री जामुदा ने कहा कि वर्तमान समय में बकरी पालन रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। विशेष रुप से गरीब वर्ग के लिए आय का उत्तम साधन है। जिसको अपना कर किसान भाई अपने आजीविका ऑफ में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में कई लोग कृषि के अलावा पशुपालन का भी कार्य करते हैं। सरकार की ओर से ऐसे कृषकों एवं में पशुपालकों के बीच बकरा, बतख, चूजे का वितरण किया जा रहा है। इससे लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। वहीं श्री प्रधान ने कहा कि इस योजना के तहत जो किसान पशुपालन करेंगे। उन्हें उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए किसान खेती भी कर पाएंगे और इससे उनकी कमाई बढ़ेगी। उन्हें एक और फायदा यह होगा कि अगर कृषि में उन्हें नुकसान होगा तो पशुपालन के जरिए उनकी नुकसान की भरपाई होगा। उन्हें आर्थिक फायदा होगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, जिप कालीचरण बानरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी धनश्याम बोदरा, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, बीएओ मानिक चन्द्र महतो, मुखिया विशुलाल माझी, अजय सामड आदि उपस्थित थे।
April 29, 2025 4: 40 pm
Breaking
- खरसावां में सादगी से मनी संस्थापन मधुसूदन दास की 178 वी जयंती, ओड़िया भाषा-साहित्य व संस्कृति को जन-जन पहुचाकर दे सच्ची श्रद्वाजंलि-सुशील षांडगी
- सुनिए हेडमास्टर साहब! स्कूल में गिट्टी ढोने की यह कैसी पढ़ाई, बाल मजदूरी है निषेध; फिर क्यों गरीब के बच्चों पर ऐसा जुल्म? उ0 म0 विद्यालय गोविंदपुर बच्चों से लिया जा रहा मजदूर का काम,
- सरायकेला-खरसावां जिला ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क छेत्र मोहन महतो 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,
- खरसावां में अनुदान पर 15 लाभूकों में बकरी और 50 लाभूकों में बतख चुजा का वितरण, बकरी और बतख पालन रोजगार का बेहतर विकल्प है-प्रमुख
- पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटको के लिए खरसावां मे श्रद्वाजंलि सभा और कैडल मार्च, कांग्रेसियों ने मौन रखकर दी श्रद्वाजलि, आतंकी हमला इंटेलिजेंस फैलियर का नतीजा है-प्रमेंद्र मिश्रा
- खरसावां में विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया से बचाव के लिए चला जागरुकता कार्यक्रम, मलेरिया की रोकथाम, नियंत्रण व उन्मूलन के प्रति जागरूक होना जरूरी-डॉ अंचना कुमारी
- खरसावां में सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का टीचर नीड असेसमेंट का प्रशिक्षण शुरू, शिक्षकों को शिक्षण विधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने में मिलेगी मदद,
- खरसावां के विभिन्न पंचायतों में मना राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, स्वच्छता का दिलाया संकल्प, गांव के विकास मे ग्रामीण जनताओ की भागीदारी सुनिश्चित करने का आवहान,