कुचाई के तोडांगडीह में होगा उपायुक्त का जनता दरबार,
तैयारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ने किया बैठक
kuchai कुचाई प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रुप से चार जून को आयोजित होने वाले जिला उपायुक्त के जनता दरबार की तैयारी पर चर्चा की गई। जनता दरबार के लिये कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। अब जनता दरबार कुचाई के छोटा सेगोई पंचायत के तोडांगडीह मैदान में आयोजित किया जायेगा। इसमें जिला के उपायुक्त समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में बीडीओ श्री देवगम ने सभी कर्मियों को अपने अपने विभागों को अपडेट करने का निर्देश दिया। बताया गया कि कि जनता दरबार में लोगों के समस्याओं का त्वरित समाधान करने की दिशा में पहल की जायेगी। साथ ही लाभुकों में अलग अलग विभागों से परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जायेगा। बैठक में मुख्य रुप से सीओ सुषमा सोरेन, बीपीएम रमेश द्विवेदी, ब्लोक कोडिनटर पंकज कुमार, बीटीएम राजेश कुमार, सुनीता सिंह, गणेश महतो, सुमित कबि आदि उपस्थित थे।
