साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से
पहुँचे फरियादियों से मिले उपायुक्त; प्राप्त शिकायतों के निष्पादन
हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Seraikella समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से क्रमवार भेंट कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना गया। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक व त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया। जनता दरबार में प्रमुख रूप से भूमि विवाद,सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने,गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर गाँव में रिक्त ग्राम प्रधान की नियुक्ति करने तथा प्रखंड स्तर पर ग्राम प्रधान के उपस्थिति में योजनाओं का मासिक समीक्षा कराने,संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए।
March 8, 2026 1: 47 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
