खरसावां में सोलार संचालित डीप बोरिंग के साथ पांच हजार लीटर
क्षमता वाले आसीसी टंकी लगाने की मांग पर सांसद को मांग पत्र,
Kharsawan खरसावां चांदनी चौक में सोलार संचालित डीप बोरिंग के साथ साथ पांच हजार लीटर क्षमता वाले आसीसी टंकी लगाने की मांग पर कांग्रेसियों ने खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा को एक मांग पत्र सौपा। उससे पहले खरसावां के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुंभकार के नेतुत्व में कांग्रेसियों ने सांसद से मुलाकात कर उन्हे क्रिसमस डे की बधाई दी। साथ ही अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सांसद को सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि खरसावां चांदनी चौैक (खेरसे मुंडा) चौक के बगल आमदा रोड़ में सार्वजनिक स्वच्छ पीने का पानी व्यवस्था ग्रामीणो की मांग है। खरसावां चांदनी चौक के सामने गुरूवार को साप्ताहिक हाट लगता है। साथ ही चौक परिसर में बस पडाव, प्रतिदिन लगने वाले बजार के कारण भीड लगी रहती है। लेकिन स्वच्छ पानी की सुविधा नही है। ग्रामीणो व राहगीरो की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए खरसावां चांदनी चौक में सोलार संचालित डीप बोरिंग के साथ साथ पांच हजार लीटर क्षमता वाले आसीसी टंकी निर्माण की मांग की है। मांग पर मिलने के बाद यथाशीघ्र निर्माण के लिए सांसद कालीचरण मुंडा ने उपायुक्त के नाम अनुशंसा की है। इस दौरानप कांग्रेस नेता शंकर लोवादा, कुचाईं प्रखंड पूर्व अध्यक्ष कृष्ण सोय, मंगल सिंह हांसदा, करण हेंब्रम, धर्मवीर सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 10: 09 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
