खरसावां के रायजामा में सीआरपीएफ ने लगाया मेडिकल
कैंप, 160 ग्रामीणों की स्वास्थ जांच कर फ्री में बाटी दवाईया,
kharsawan खरसावां प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित इलाके रायजामा में सीआरपीएफ 26 वीं बटालियन के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया है। इस कैंप में विभिन्न गांवो से पहुचे 160 ग्रामीणों की स्वास्थ जांच कर फ्री में दवाईया दी गई। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लगाये गए मेडिकल कैंप में मेडिकल कमांडेंट डॉ. ब्रिजेश कुमार के के नेतृत्व में ग्रामीणो की स्वास्थ जांच की गई साथ ही संबंधित लोगों को दवाइयां भी दी गई। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ एवं आम लोगों के बीच समन्वय स्थापित करने एवं भटके हुए लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापिस लाने के लिए समय-समय पर सिविक एक्शन जैसे कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे की लोगों में जागरूकता और गरीब लोगों के बीच की हर छोटी बडी समस्याओं का समाधान हो, इसी उद्देश्य को लेकर लगातार कार्यक्रम जारी है। इस दौरान काफी संख्या में सीआरपीएफ जवान व ग्रामीण उपस्थित थे।
March 7, 2026 11: 12 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
