खरसावां मे सड़क सुरक्षा पर क्रिकेट मैच का आयोजन, सबको हिट एंड रन और गुड समेरियटन पॉलिसी 2020 पर दी जानकारी, हेलमेट हमेशा पहन कर चलेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करें
Kharsawa खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सडक सुरक्षा के दृश्टिकोण से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो एवं खेल पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में तहत क्रिकेट मैच के माध्यम से सडक सुरक्षा से संबधित जानकारी दी गयी। सबको हिट एंड रन और गुड समेरियटन पॉलिसी 2020 के बारे में जानकारी दी जा रही है। समाज के बीच के दायरे को कम करने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन बहुत जरूरी है । गोल्डन हावर में किसी भी दुर्घटना पीड़ित को बचाने में सोचें नहीं , पुलिस कभी भी आपको किसी की मदद करने के लिए परेशान नहीं कर सकती है। ऐसा गुड समेरिटन पॉलिसी 2020 के द्वारा आपको हक़ मिलता है। जिससे पुलिस और अस्पताल आपसे अनावश्यक पूछताछ नहीं कर सकती है और किसी भी प्रकार के कानूनी प्रक्रियाओं से आप मुक्त रहेंगे । गुड समेरिटन पॉलिसी 2020 के तहत किसी भी दुर्घटना पीड़ित की मदद करने पर रुपए 2000 से रुपए 5000 तक आपको सम्मानित किया जाता है। साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। हेलमेट हमेशा पहन कर चलेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे तो ही आने वाली दुर्घटना को आप टाल सकते हैं। दुर्घटना में सिर ही वैसा अंग है जिसका इलाज़ संभव नहीं है। इसलिए अपने सिर को बचाने के लिए जब भी गाड़ी को चलाने या गाड़ी में बैठने का मौका मिले हेलमेट का उपयोग में बहाना ना बनाये । ज्ञात हो सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा 2025 के तहत विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, खेल पदाधिकारी अमित कुमार, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन कुंदन वर्मा, रोड इंजीनियर एनालिस्ट आशुतोष कुमार सिंह, आईटी सहायक घृत कुमार एवं अन्य टीम शामिल थे।
March 7, 2026 6: 57 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
