कुचाई में कांग्रेसियो ने शोकसभा कर दी पूर्व
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि,
Kharsawan
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर सोमवार को कुचाई के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियो ने एक शोकसभा का आयोजन कया गया। इस अवसर पर पूर्व पीएम डॉक्टर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेसियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मान सिंह मुंडा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन होने की खबर अति-दुखद है। भारत की अर्थव्यवस्था सुधार में उनका खास योगदान रहा। वे महान अर्थशास्त्री थे। देश में जब आर्थिक संकट का समय था तब वित्त मंत्री के रूप उन्होंने देश को नई दिशा प्रदान की। अपने दूरदर्शी सोच और कुशल नीति से देश को संकट से बाहर निकाला। आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार रहे मनमोहन सिंह ने वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक अपने प्रधानमंत्री काल में वन अधिनियम 2006, सुचना अधिकार अधिनियम, भूमि अधिग्रहण व मनरेगा, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, आधार योजना संचार किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता मान सिंह मुंडा, रसिक लाल सोय, सुमित कुमार महतो, शंकर बाकिरा, बागुन मुंडा, महेश्वर उराव, योगेश्वर मुंडा, श्यामलाल सोय, दुकाराज महतो, मंगल सिंह केराई आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 9: 41 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
