सरायकेला के विपिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को PRASHAST App पर आधारित संकुल वाइज प्रशिक्षण,
प्रशस्त ऐप पर सभी बच्चों का स्क्रीनिंग शीघ्र करें-मनोज
Seraikella सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए PRASHAST App पर आधारित संकुल वाइज प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
भारत सरकार द्वारा विकसित PRASHAST ऐप का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की दिव्यांगता की समय पर पहचान करना है। इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक छात्र का एक बार मूल्यांकन किया जाना अनिवार्य है, जिसकी निगरानी प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रधानों को ऐप के सही एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी देना था ताकि वे अपने विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग कार्य को समयबद्ध रूप से संपन्न करा सकें।
स्क्रीनिंग उपरांत यदि किसी छात्र में विशेष आवश्यकता या दिव्यांगता की पहचान होती है, तो उसे उपयुक्त Disability Category में वर्गीकृत किया जाएगा। इससे न केवल छात्रों को सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि यह समावेशी शिक्षा को भी मजबूती प्रदान करेगा।
जिला समावेशी शिक्षा प्रभारी मनोज कुमार ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि इस कार्य को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के साथ संपन्न करें, ताकि प्रत्येक छात्र को उसके अधिकार और आवश्यक सहायता समय पर प्राप्त हो सके।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स शिक्षक श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं फिजियोथैरेपिस्ट सुश्री पिंकी चाकी द्वारा किया गया। दोनों प्रशिक्षकों ने ऐप के तकनीकी पक्ष, मूल्यांकन प्रक्रिया, डेटा एंट्री और रिपोर्टिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
