कुचाई के अरूवां मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर, योजनाओं से कराया रू-ब-रू, योजनाओं से ग्रामीणों को जोडे, ताकि ग्रामीणों को मिले सरकारी योजना का लाभ-बीडीओ
Kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत और वहां पंचायत अरूवां मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से रू-ब-रू कराया।

साथ ही विभिन्न योजना से ग्रामीणों को जोड़ने पर बल दिया गया। ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक सरकारी लाभ दिया जा सके। शिविर के माध्यम से पीएम जनमन, मनरेगा,वन धन योजना,राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड,जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा,जल जीवन मिशन एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई और पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए। वही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधुचरण देवगम, मुखिया सरस्वती मिंज, दुलाल सवासी, पंचायत स्तरीय कर्मीगण यथा, कृषक मित्र, सहिया, सेविका, एएनएम, सीएसपी संचालक, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।
