खरसावां के दलाईकेला में ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत
लगा शिविर, 106 आवेदन ऑन-द-स्पॉट का निष्पादित, सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें-प्रधान माझी
kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए कुल 192 आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से ऑन-द-स्पॉट 106 आवेदनों का निष्पादित किया गया। प्राप्त आवेदनों में जेएसएलपीएस के 7, आपूर्ति विभाग के 10, पशुपलान विभाग के 24, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के 20, जन्म मृत्यु के 2, मनरेगा के 10, कृषि के 17, मत्स्य विभाग के 5, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 18, वन विभाग के 1, आधार कार्ड के 18, स्वास्थ विभाग के 49 तथा उधोग विभाग के 11 आवेदन मिले। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को और अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। जनजातीय समुदाय से अपील की कि इस अभियान के तहत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मिशन इंद्रधनुष व मनरेगा आदि मुख्य लक्षित योजनाएं हैं, इनका भरपूर लाभ अवश्य उठाये। वही श्री सिंहदेव ने भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 17 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
