कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी चोटी पर सिथत गिलुवा
में शिविर लगाकर ऑन-द-स्पॉट पहुचाया सरकारी योजना का लाभ
अभियान की सफलता में जनभागीदारी जरूरी-बीडीओ
Kuchai कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी चोटी पर स्थित गिलुवा स्कूल परिसर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में रूटाॅल लगाकर ऑन-द-स्पॉट सरकारी योजनाओ का लाभ पहुचाया। शिविर का विधिवत उदघाटन कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, ने किया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय (आदिवासी) ग्रामों में सरकारी योजनाओं का समावेशी लाभ पहुंचाना है। जिससे इन गांवों में रहने वाले लोगों का सामाजिक-आर्थिक विकास हो सके। उन्होने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना, वनाधिकार अधिनियम, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान समेत 40 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी जरूरी है। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन भी किया। शिविर के अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई और पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। वही गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कराया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधुचरण देवगम, सहायक अभियता गणेश महतो, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुमार, बीटीएम राजेश कुमार, आवास कोडिनेटर बीना बाकिरा, जेई सुमित कवि, बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीपीओ कुंदन बाजपेई, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी, बीसीओ निर्मल लकडा आदि उपस्थित थे।
