कुचाई में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत नौ लाभुकों में
बांटे गए बैल, पशुपालन रोजगार का सबसे बेहतर विकल्प, पशुपालन
पालन कर किसान बन सकते हैं आत्मनिर्भर-गुडडी देवी,
kuchai मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत कुचाई प्रखंड मुख्यालय में लाभुकों के बीच अनुदान पर नौ यूनिट जोडा बैलों का वितरण किया गया। बैलो का वितरण कुचाई प्रमुख गुडडी देवी एवं कुचाई पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका मांडी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर श्रीमति देवी ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री पशुधन योजना’ का उद्देश्य झारखंड के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करना है। पशुपालन पालन के द्वारा भी किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुचाई में बकरा सूकर ब्रायलर, कुक्कुट पालन योजना तथा बत्तख चूजा योजना द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों एवं पशुपालक को लाभान्वित कर आय का वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को सुढ़ करने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है। श्रीमति देवी ने कहा कि वर्तमान समय में पशुपालन रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। विशेष रुप से गरीब वर्ग के लिए आय का उत्तम साधन है। जिसको अपना कर किसान भाई अपने आजीविका ऑफ में वृद्धि कर सकते हैं। इस योजना के तहत जो किसान पशुपालन करेंगे। उन्हें उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए किसान खेती भी कर पाएंगे और इससे उनकी कमाई बढ़ेगी। उन्हें एक और फायदा यह होगा कि अगर कृषि में उन्हें नुकसान होगा तो पशुपालन के जरिए उनकी नुकसान की भरपाई होगा। उन्हें आर्थिक फायदा होगा। जबकि डॉ मांडी ने कहा कि इस योजना के तहत हरिजन, आदिवासी और आदिम जनजाति समुदाय लोगों को 90 फीसदी अनुदान पर जोड़ा बैल दिया जा रहा है। इसमें लाभुक को मात्र 10 फीसदी राशि वापस करना होगा। आज जिस लाभुकों को जोड़ा बैल दिया गया है उसका बीमा भी तीन वर्षाे का है। जोड़ा बैल प्राप्त करने वाले लाभूक में मोयका गागराई, भवन उरावं, तुलसीदास मुंडा, लक्ष्मीकांत महतो, बुधू मुंडा, हरिनाथ मुंडा, दुखन मुंडा, सोगा हेम्ब्रम, केतु मुंडा शामिल है। इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका मांडी, धर्मेंद्र सांडिल, दिनेश महतो आदि उपस्थित थे।
May 24, 2025 4: 48 am
Breaking
- अरुणाचल प्रदेश की टीम ने गम्हरिया के आंगनबाडी केंद्रो का किया भ्रमण, केंद्र में बच्चों मिल रही सुविधाओं की ली गई जानकारी, पोषण ट्रेकर ऐप में अंकित रिपोर्ट का किया मिलान,
- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का संवेदना दौरा, गम्हरिया प्रखंड के तीन परिवारों से मिलकर जताया शोक, दोषियों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए-अर्जुन मुंडा
- स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने का निर्देश…,
- खरसावां के आकर्षिणी मंदिर और सिमला के घटी सड़क दुर्घटना में एक की मौत, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी तीन युवक एमजीएम रेफर,
- खरसावां मे खूंटी सांसद ने बीडीओ, सीओ व बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ किया बैठक, विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का निर्देश,
- खरसावां के मनुटोला में आंधी-तुफान से सड़क पर गिरे बरगत पेड हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खरसावां-रंडगाव मार्ग को दो घंटे रखा जाम, पेड़ हटाने के आश्वासन पर हटा जाम,
- खरसावां में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनाया देश के पूर्व प्रधानमंत्री की 34 वां पुण्यतिथि, बलिदान के अनुपम व्यत्तित्व का नाम राजीव गांधी-कोंन्दो कुम्हार
- खरसावां के हांसदा से आकर्षणी मंदिर तक बन रही सड़क, 6 माह से सड़क अधूरी, गिट्टी से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, सड़क खराब होने से बाइक सवार गिरकर हो रहे घायल,